फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीतली के जंगल में अवैध पशु कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मीतली गांव के जंगल में सोमवार की शाम पशु कटान की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो मांस के अवशेष पड़े मिले। इस संबंध में चौकीदार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

मीतली गांव के चौकीदार सरजीत सिंह सोमवार की शाम चार बजे जंगल में घूमने जा रहा था। कब्रिस्तान के पास मास्टर गजराज सिंह के खेत से उन्होंने कुछ कुत्तों को मांस के टुकड़े खींचते देखा। उन्होंने जब खेत में जाकर देखा तो वहां पर किसी ने पशु कटान किया हुआ । खेत में मांस के अवशेष पड़े थे। इसकी सूचना उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से मांस के टुकड़े का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। इस संबंध में चौकीदार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली। किस पशु का कटान किया, उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें