फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेता नेता एसई विद्युत आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विद्युत वितरण मंडल बागपत कार्यालय में भाकियू नेता और एसई आमने-सामने आ गए है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह का आरोप है कि भाकियू के अग्रवाल मंडी टटीरी नगर अध्यक्ष ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उधर, भाकियू नेता ने भी एसई व एक्सईएन पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मंगलवार को विद्युत वितरण मंडल कार्यालय बागपत में अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह अपने कक्ष में अधिशासी अभियंता प्रथम राजीव कुमार आर्य, सहायक लेखाधिकारी प्रथम ईशपाल सिंह के साथ विभागीय कार्यों की बैठक कर रहे थे। इसी दौरान भाकियू के अग्रवाल मंडी टटीरी नगर अध्यक्ष हिम्मत सिंह कार्यालय में पहुंचे। एसई ने कहा भाकियू नेता सुरक्षा गार्ड को धमकाते हुए कार्यालय में घुसे। उनके साथ भाकियू नेता ने अभद्र व्यवहार एवं गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और कहा उन्हें ठीक कर दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी दफ्तर से चला गया। एसई ने कोतवाली में तहरीर दी।
वहीं भाकियू नेता हिम्मत सिंह ने एसई और एक्सईएन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह मंगलवार को अपने मामा जयप्रकाश का विद्युत कनेक्शन संपूर्ण जमा योजना में कराने गया । वहां मौजूद एक्सईएन ने उन्हें कनेक्शन देने से इंकार कर दिया और 20 हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। एसई रामवीर को शिकायत करने गए तो उन्होंने भी अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें