बागपत (बागपत)।
खेकड़ा से बीस दिन पहले अपहृत शिक्षिका की बरामदगी की मांग को लेकर परिजन एसपी से मिले। उन्होंने खेकड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने आरोप लगाया। एसपी ने उन्हें मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
खेकड़ा से 19 फरवरी को तीन-चार युवकों ने स्कूल जाते समय शिक्षिका का अपहरण कर लिया था। इस संबंध में परिजनों ने थाने पर एक युवक को नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसला कर अपहरण कर ले जाने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया । परिजनों का आरोप है कि इस मामले में खेकड़ा पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी उन्हें धमकियां दे रहे हैं। पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। इस मामले में उन्होंने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी के परिवार के लोगों से भी किसी प्रकार की पूछताछ नहीं की। उन्होंने एसपी से शिक्षिका को बरामद कराने की मांग की।