टीकरी कस्बे में विजिलेंस टीम ने छापामारी कर दस लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। विद्युत निगम ने दोघट थाने में दस लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
अवर अभियंता (मेरठ) संजय कुमार, उप खंड चतुर्थ बड़ौत सुधाकर सिंह, टीकरी बिजलीघर के अवर अभियंता रविंद्र कुमार, लाइनमैन संजय शमारत, कृष्णवीर, आरक्षी राजेश कुमार, उदय नारायण, योगेंद्र सिंह ने शुक्रवार को टीकरी कस्बे में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने 10 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। इन लोगों के बिजली बिल बकाया होने पर पहले ही कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इस संबंध में अवर अभियंता रविंद्र कुमार ने दोघट थाने में ओमपाल पुत्र भिक्कन, जसवंत पुत्र अतर सिंह, सतपाल पुत्र ईश्वर, जमील पुत्र जमालुद्दीन, महक सिंह पुत्र अजब सिंह, सेवा राम पुत्र नहार सिंह, पप्पू पुत्र अमर सिंह, सहंसर पाल पुत्र कर्ण सिंह, विजयपाल पुत्र इलम सिंह, तेजपाल उर्फ रामपाल पुत्र भोपाल के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।