सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली के सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ शेखपुरा की ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के विरोध में बृहस्पतिवार को प्रांतीय चिकित्सक संघ के आह्वान पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सांकेतिक हड़ताल रखी। चिकित्सकों ने कहा जल्द सीएचसी अधीक्षक पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया तो आंदोलन शुरू होगा।
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले शेखपुरा गांव के पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान सीमा बागडी के पति जनेश्वर बागड़ी एक आशा का खाता खुलवाने की संस्तुति के लिए सीएचसी अधीक्षक बिनौली डॉ. अतुल बंसल के पास गए थे। आरोप है प्रधान के पति ने अधीक्षक के साथ अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रधान के पति को हिरासत में ले लिया। बाद में ग्राम प्रधान सीमा बागडी थाने में पहुंची और। प्रधान सीमा बागडी ने सीएचसी अधीक्षक डॉ अतुल बंसल के खिलाफ छेड़छाड़ और जाति सूचक शब्दों को कहने का आरोप लगाकर तहरीर दी । पुलिस ने सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को प्रांतीय चिकित्सक संघ के आह्वान पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सांकेतिक हड़ताल रखी। चिकित्सकों ने कहा जल्द ही सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल पर दर्ज मुकदमे को वापस नहीं लिया तो आंदोलन शुरू होगा। डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को भारी परेशानी हुई। इसमें संघ के जिला सचिव डॉ. यशवीर सिंह, डॉ. राजेश, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. अशोक, डॉ. दिव्या सरोहा, वर्षा, डॉ. सुनील, डॉ. अंजू बाला आदि रहे।