फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में बच्चों के विवाद में संघर्ष, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में बच्चों के खेलने के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान धारदार हथियार चले और पथराव हुआ, इसमें मां-बेटी समेत छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रटौल गांव में शुक्रवार को बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान नसीम के बेटे मोमीन का साकिर के पुत्र आदिल के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। दोनों बच्चों ने अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद दोनों पक्षों में पहले लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, बाद में पथराव हुआ। एक पक्ष से नसीम और उसका बेटा मोसीन और दूसरे पक्ष के शेर मोहम्मद, उसकी पत्नी जैतून, बेटा चांद और बेटी आसमीन घायल हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह विवाद शांत कराया। परिजनों ने घायलों को खेकड़ा अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में दोनों पक्ष के वसीम, मोमीन, तोहसीन, मोहसिन, आदिल, दानिश, उमरद्दीन और शेर मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। खेकड़ा थाना प्रभारी एसपी सिंह का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें