फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर शराब लाते पकड़े गए दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर निवाड़ा चौकी पुलिस ने शराब से लदी मिनी ट्रक (महेंद्र पिकअप) को पकड़ लिया। इसमें सवार तीन लोग भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से 35 पेटी देशी शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन

हरियाणा से शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को सुबह के समय मिनी ट्रक हरियाणा की ओर से आ रहा था। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान उसको रोकने का इशारा किया, चालक ने ब्रेक लगाने के बजाए मिनी ट्रक ओर तेज दौड़ दिया। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी तीन लोग मिनी ट्रक को छोड़ भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने इनमें से दो लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी निवाड़ा गांव के गुलजार और इंतजार हैं। इनके कब्जे से करीब 35 पेटी देसी शराब बरामद हुई है। आरोपियों ने बताया कि उनको हरियाणा में पुल के निकट पेट्रोल पंप के पास मिनी ट्रक मिला था, जो निवाड़ा गांव में लाना था। इसके लिए उनको एक हजार रुपये मिलने थे। उधर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार कहना है कि शराब तस्करी में कौन-कौन शामिल है। उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें