फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले भाग जाता है हप्पू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस को 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर अजीत उर्फ हप्पू की कई बार सटीक लोकेशन मिली। जब तक पुलिस की टीम वहां पर पहुंचती है, उससे पहले ही आरोपी भाग जाता है। इससे अफसर भी टेंशन में है। आशंका जता रहे है पुलिस विभाग में ही तो विभीषण पैदा नहीं हो गए हैं। इसकी गोपनीय रूप से पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

इनामी अजीत उर्फ हप्पू बावली गांव का रहने वाला है। हप्पू अधिकांश समय खेतों में गुजारता है। इसकी पुलिस को भी जानकारी है। उसकी पुलिस अफसरों को चार-पांच बार सटीक लोकेशन मिल चुकी है। जब तक पुलिस वहां पर पहुंचती है आरोपी भाग जाता है। इसके बाद पुलिस की टीमें खाक छानती रहती है। पुलिस ने 10 दिन में बड़ौत और रमाला थाना क्षेत्र के जंगल में दो बार बड़े स्तर पर अभियान चलाकर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। इससे पहले भी कई बार पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए जंगलों में जा चुकी है, लेकिन हर बार हप्पू निकलने में सफल हो रहा है। इस बात पर पुलिस अफसर भी सोचने पर मजबूर है कि हप्पू को पुलिस की गतिविधियां का कैसे पता चल जाता है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी भाग जाता है।
पुलिस सूत्रों की माने तो अफसर पता लगा रहे है कि उनके विभाग में ऐसे विभीषण कौन है। जो उसको पल-पल की जानकारी देते हैं। इसके लिए गोपनीय रूप से जांच की जा रही है। एएसपी अजय कुमार सिंह ने कहा अजीत उर्फ हप्पू की कई बार लोकेशन मिली। इसके आधार पर सर्च अभियान चलाया ,लेकिन हत्थे नहीं चढ़ा। सूचना लीक तो नहीं हो रही है। इसकी जांच की जा रही है। हप्पू ज्यादा दिन तक पुलिस की पकड़ से बच नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें