फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसावदा में छत पर चिट्ठी डालकर किसान को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। हिसावदा गांव में मकान की छत पर चिट्ठी डालकर किसान को जान से मारने की धमकी दी गई। एक दिन पूर्व उसके मकान के पास संदिग्ध युवक देखा गया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

हिसावदा निवासी किसान सुधीर कुमार ने पुलिस को बताया 15 सितंबर की देर रात उनके मकान के पास एक संदिग्ध युवक घूम रहा था। इस दौरान वह जाग गया। नजर पड़ने पर शोर मचाया तो युवक वहां से फरार हो गया। अगले दिन उनको छत पर एक चिट्ठी पड़ी हुई मिली। जिसमें उनको जान से मारने के संबंध में लिखा हुआ है। पता चलते ही पूरा परिवार दहशत में आ गया। धमकी देने वाला कौन है। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। धमकी देने वाले का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें