फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनैतिक संबधों के चलते की गुड्डी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अनैतिक संबंधों को लेकर पति ने अपने दोस्त के साथ चाकू से गला रेत कर बिजवाड़ा गांव की गुड्डी की हत्या की । पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद की।
22 अगस्त को बिजवाड़ा की गुड्डी पत्नी जयवीर बड़ौत के आजाद नगर में सिलाई केंद्र में आई। तभी वह गायब हो गई और उसका शव ट्यौढ़ी गांव के पास राजबाहे में पड़ा और उसकी गला रेतकर हत्या की । इस संबंध में मृतक के ससुर गौर्वधन निवासी बिजवाड़ा ने अज्ञात में मामला दर्ज कराया। सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया पुलिस ने जांच कर हत्या के रहस्य से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव, एसआई मुनेश पाल सिंह, सत्यवीर सिंह भाटी दिल्ली रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली गुड्डी की हत्या में शामिल आरोपी बाइक से लोनी से बड़ौत की ओर आ रहा है। चेकिंग के दौरान उन्होंने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के बाद उसने बताया उसने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर गुड्डी की हत्या की, क्योंकि उसके गांव के ही एक व्यक्ति से अनैतिक संबंध थे और उसकी बदनामी हो रही थी। पुलिस ने उसके साथी अश्वनी पुत्र राधेश्याम हरियानिया कस्बा थाना शमशादबाद जनपद फर्रुखाबाद को भी गिरफ्तार किया। उसने भी हत्या में शामिल होना स्वीकार किया है। पूछताछ में मुख्य आरोपी जयवीर ने पुलिस को बताया 22 अगस्त को वह अपने दोस्त अश्वनी से मिलकर गुड्डी को लोनी ले गया। वहां सिनेमा हॉल में पिक्चर दिखाई और पैटीज में नशीला पदार्थ डालकर गुड्डी को खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों बाइक पर बैठाकर ट्यौढ़ी गांव के जंगल में ले लाए और माइनर नहर के पास चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर शव फेंक दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और बाइक बरामद की। हाल में जयवीर इंद्रापुरी लोनी जनपद गाजियाबाद में रोड़ी और बदरपुर बेचता है। उसके भी कई महिलाओं से अनैतिक अवैध संबंध बताए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें