फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चबूतरा हटवाने गई राजस्व टीम का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में रास्ते में बने चबूतरे को हटवाने पहुंची तहसील कर्मियों की टीम को ग्रामीणों के विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा। मामला दो समुदाय के बीच का है।
विज्ञापन

बामनौली गांव में चबूतरे को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद बना है। मंगलवार को गांव निवासी सोनू शर्मा की शिकायत पर नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार टीम के साथ रास्ते पर बनाए हुए चबूतरे को हटवाने पहुंचे। दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। मजबूर होकर कानूनगो को दोघट थाने से पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के पहुंचने के बाद चबूतरे को तुड़वाना शुरू कर दिया । इसके बाद भीड़ उग्र हो गई। हंगामा करना शुरू कर दिया। अफसरों से नोकझोंक करनी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ा तो नायब तहसीलदार टीम के साथ बिना कार्य किए लौट गई।
नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया डीएम बागपत के निर्देशानुसार चबूतरा हटवाने गए थे, लेकिन मामला दो समुदाय के बीच का होने के कारण कार्य बीच में ही रोकना पड़ा। ग्राम प्रधान ने आश्वासन दिया वे खुद बचे चबूतरे को हटवा देंगे। उनके साथ कानूनगो कृष्णपाल शर्मा, लेखपाल बिजेंद्र तोमर, जसबीर, एसआई अबरार हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें