रमाला (बागपत)। हसनपुर जिवानी गांव के जंगल में बारह सिंघा हिरन पर कुत्तों ने हमला किया। हिरन जान बचाकर गांव में घुस गया। कुत्तों ने हिरन को बुरी तरह से नोंच डाला। ग्रामीणों ने कुत्तों से उसे बचाया। पशु चिकित्सक को बुलाकर इलाज कराया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन वन कर्मी गांव नहीं पहुंचे। बाद में ग्रामीणों ने हिरन को गड्ढा खोद कर दफना दिया।
युवती को बहला कर ले गया युवक
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटा की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाद योजना के तहत हुई । अब वह मायके आई हुई । शनिवार की सुबह 11 बजे खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई। गांव का ही युवक उसे बहला - फुसला कर ले गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
गोकशी के आरोपियों ने मारपीट की
अमीनगर सराय (बागपत)। बसौद गांव निवासी ताराचंद ने बताया कि उसने गोकशी के मामले में तीन लोगों को पकड़वाया । तीनों लोग उससे रंजिश रखने लगे। शनिवार को आरोपी उसके घर में घुस आए और मारपीट की। आरोप है कि तमंचे से फायर भी किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले। उसने सिंघावली अहीर थाने मेें तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी।