फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर के किसानों से पांच लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

रामपुर के किसानों से दो लोगों ने खुद को ठेकेदार और समिति सचिव बताकर सस्ता खाद के बोरे देने के नाम पर आठ लाख पांच हजार रुपये ठग लिए। ठगी का शिकार किसानों ने बिनौली थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

ठगी का शिकार याकूब पुत्र महमूद, इमरान और इरफान पुत्र इस्लाम निवासी गांव हमीरपुर मजरा खुशहालपुर जनपद रामपुर हैं। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को उनके परिवार के हाजी आरिफ के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम इब्राहिम ठेकेदार निवासी बड़ौत बताया। उसने कहा तुम्हें सस्ता एनपीके लेना है क्या। इसके बाद आरिफ ने परिवार के अन्य लोगों से बताया। अन्य किसानों ने भी इब्राहिम से बात की और 700 बैग एनपीके के1150 की दर से तय किए। एनपीके के बैग बिनौली सहकारी समिति से उठवाने की भी बात तय हुई। इसके बाद उक्त तीनों किसान रुपये लेकर 30 नवंबर को बिनौली पहुंच। यहां उन्हें ठेकेदार इब्राहिम मिला और उसके साथ एक युवक भी था। युवक को उसने समिति का सचिव बताया। फिर बस स्टैंड पर आकर किसानों ने एक रेस्टोरेंट में बैठकर उन्हें आठ लाख 5 हजार रुपये दे दिए। रुपये लेकर दोनों ठगों ने अपने ट्रक मंगवाने को कहा, इसके बाद ट्रक भी किसानों ने मंगवा लिए। शाम तक ठग किसानों को बहकाते रहे और झांसा देकर गायब हो गए। मामले की सूचना पीड़ितों ने थाने में दी। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है। थाना प्रभारी बिनौली देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि ठगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें