बड़ौत (बागपत)। दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन में दो युवकों ने शराब के नशे मेें महिलाओं से छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी जब स्टेशन पर जीआरपी को लगी तो उन्होंने दोनों युवक को दबोच लिया।
दिल्ली से जाने वाली ट्रेन नंबर 74021 में कुछ युवक नशे की हालत में डिब्बे में बैठी महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे। डिब्बे मेें लोगों ने उन्हेें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो सूचना पर जीआरपी सत्यवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छेड़छाड़ करने वाले युवकों को धर दबोचा। पकड़े गए युवकों में मनोज पंवार एलम, गुडडू डांगरौल जनपद शामली के रहने वाले हैं। जीआरपी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर दीपावली पर्व के मद्देनजर जीआरपी एसएसआई सत्यवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाले ट्रेन में सघन चेकिंग अभियान चलाया और बेटिकट व संदिग्ध यात्रियों की तलाश की।