फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईनामी जावेद रटौल के घर की होगी कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

कचहरी परिसर से चार माह पूर्व फरार हुए 25 हजार के ईनामी बदमाश जावेद रटौल का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस ने उसके घर की कुर्की करने की तैयारी शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस न्यायालय में सीआरपीसी धारा 83 की कार्रवाई के लिए पत्र दाखिल करेगी।
विज्ञापन

27 जून को कुख्यात बदमाश रटौल निवासी जावेद को हत्या के मामले में पुलिस जिला कारागार से कोर्ट में पेशी पर लेकर आई। हवालात से एचसीपी मंतु सिंह शर्मा एडीजे स्पेशल एससी/एसटी कोर्ट लेकर जा रहे थे। कचहरी परिसर में जावेद पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। एसपी ने उस पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया। इसी दिन से पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में लगी है। दो माह पहले उसकी लोकेशन हरियाणा के रेवाड़ी में मिली , लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया । पुलिस उसकी तलाश में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, यूपी में दबिशें दे रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने 27 सितंबर को सीआरपीसी धारा 82 की कार्रवाई कर हापुड़ जनपद के लालपुर में जावेद के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया, लेकिन इसके बाद भी वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि अब पुलिस जावेद की घर की कुर्की करेगी। इसके लिए सोमवार को न्यायालय में धारा 83 की कार्रवाई के लिए पत्र दाखिल किया जाएगा। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद उसके मकान की कुर्की की जाएगी। जावेद का परिवार हापुड़ जनपद के लालपुर में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें