फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवार को गोली से उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खट्टा प्रहलादपुर गांव में मृतक कुख्यात बदमाश राहुल खट्टा के भाई द्वारा परिवार को गोली से उड़ाने की धमकी दी है। एक सप्ताह पूर्व परिवार के युवक के साथ भी मारपीट की गई थी। पीड़ित ने चांदीनगर थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी अशोक कुमार पुत्र सुखपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम उसकी पत्नी पुष्पा शनि मंदिर में पूजा अर्चना कर घर वापस आ रही थी। रास्ते में उसे राहुल खट्टा का भाई मिला। उसने पुष्पा को गाली गलौच करते हुए गोली मारने की धमकी दी और महिला के ऊपर पिस्टल तानकर बोला कि तुम्हारे लड़कों को गोली मार दूंगा। इसके बाद महिला भयभीत हो गई। उसने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
आरोप लगाया कि आठ अक्तूबर को डिग्री कालेज में उसके बेटे तरुण कुमार पर जानलेवा हमला किया गया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। इसे लेकर फिर से उसने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने चांदीनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चांदीनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने बताया कि डिग्री कॉलेज प्रकरण से मामला जुड़ा हुआ है, किसी तरह की कोई धमकी नहीं दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें