फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधी वर्दी में गश्त करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर मेें बुधवार की तड़के अधिवक्ता और दुकान से लूटपाट के मामले को देखकर पुलिस ने सुबह के समय सभी क्षेत्रों मेें सादे वर्दी में पुलिस की गश्त लगाई, जो अपने क्षेत्र मेें बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों की तलाश करेगी और बाइक पर सवार बदमाशों द्वारा की जा रही घटनाओं पर अंकुश लगा सकेगी।
विज्ञापन

नगर में बुधवार की तड़के गांधी रोड पर राजू नामक दुकानदार से मोबाइल और नगदी और छपरौली रोड पर अधिवक्ता धनवीर शर्मा से मोबाइल और 40 हजार की लूट की घटना को देखकर बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों की तलाश मेें पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही ने बताया कि सभी चौकी प्रभारियों और कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए है कि वे प्रत्येक दिन सुबह के समय सादी वर्दी मेें अपने क्षेत्र मेें गश्त करने और बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने का काम करेगी, क्योंकि बाइक सवार बदमाश महिलाओं से गले की सोने की चैन व लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में ऐसी वारदात होगी, उस क्षेत्र के चौकी प्रभारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें