बागपत। मोहल्ला मुगलपुरा निवासी सलीम उर्फ मुन्ना ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया 20 अप्रैल को घर के बाहर बंधे बकरे को दो लोग चोरी कर ले गए थे। पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी से बकरा बरामद कराने की मांग की है।
साइकिल चोरी
बागपत। शहर के भजन बिहार कॉलोनी निवासी अक्षय पुत्र सहंसर पाल के घर के बाहर से कोई युवक साइकिल चोरी कर ले गया। उसने कोतवाली में शिकायत की है। इससे पहले भी कॉलोनी से तीन साइकिलें चोरी हो चुकी है।