फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पिता और चचेरे भाई से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सुल्तानपुर हटाना गांव के ओमवीर हत्याकांड में पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक के पिता और चचेरे भाई से हिरासत में लेकर पूछताछ की। नाराज परिजनों ने एसपी जयप्रकाश से मुलाकात कर बड़ौत पुलिस पर पीड़ित परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया है। एसपी ने कहा किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सुलतानपुर हटाना गांव में दो मार्च को ओमवीर पुत्र राजपाल लापता हो गया था। 12 मार्च को उसका शव गांव के बाहर कुएं में पड़ा मिला था। इस मामले में परिजनों ने गांव के ही कर्णपाल, सतेंद्र, बिट्टू सहित चार के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने चारों आरोपियों से कई दिनों तक हिरासत में रख कर पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगे। पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया । अब इस मामले में परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
पुलिस मृतक के पिता राज पाल और चचेरे भाई सत्यवीर को उठाकर ले गई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बुधवार को मृतक के परिजन एसपी जयप्रकाश से मिले। परिजनों ने एसपी को बताया कि बड़ौत पुलिस पीड़ित परिवार को ही प्रताड़ित कर रही है। मृतक का पिता और चचेरे भाई का इस हत्याकांड से कोई लेना देना नहीं है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मृतक ओमवीर को दो मार्च की रात में ग्रामीणों ने घर तक आते देखा था। इसके बाद वह लापता हो गया । मामले का सही खुलासा किया जाएगा। किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेज जाएगा। आश्वासन पर ग्रामीण वापस लौट गए। इसमें विनोद खेड़ा, अशोक, राजेंद्र, सुखवीर, यशपाल, ओमवीर, जगवीर, राजीव, शैलेंद्र, बिजेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें