बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर व्यक्ति से दो हजार रुपये लूटकर भाग रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटी गई रकम बरामद की है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
मंगलवार को इस्लाम पुत्र कबूल निवासी किशनपुर बराल हाल बागपत सिंडिकेट बैंक शाखा से रुपये निकलवा कर जैसे ही राष्ट्रीय वंदना चौक पर पहुंचा। वह अपने साथी के साथ खड़ा होकर बात करने लगा और रुपये गिनने रहा था। इसी दौरान एक युवक आया और उसके हाथ से दो हजार रुपये छीनकर भागने लगा। शोर मचाने पर लोगों ने उसे दबोच लिया और मारपीट कर सूचना पहुंची पुलिस को सौंपा। पुलिस ने आरोपी नासिर पुत्र फतेह खां निवासी गरिमा गार्डन थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार कर, उसके पास से लूटी दो हजार रुपये की नगदी बरामद कर ली है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
सटोरिया पकड़ा
बागपत। पुलिस ने हनुमान मंदिर बागपत के पास सट्टे की खाईबाड़ी करते विक्की शर्मा पुत्र प्रेम सिंह निवासी ठाकुरद्वारा बागपत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 110 रुपये की नगदी, पर्चियां बरामद की है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।