रंगदारी मामला : परिवार को मिल रही धमकियां
बड़ौत। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और होटल संचालक भूपेंद्र सिंह से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस अब तक जांच में ही जुटी है। वहीं परिवार भयभीत है और उन्हें धमकियां मिल रही है।
बिनौली रोड निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य और होटल संचालक भूपेंद्र से छह जनवरी की सुबह पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।
उन्होंने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के देवर सहित सात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। भूपेंद्र का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसे लेकर उन्होंने एसपी से शिकायत की है। एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। यदि धमकी का मामला है तो वे इसे दिखवाएंगे। जांच के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।