फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान के पति को रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव में दो माह पहलेे दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में जेल में बंद पूर्व ग्राम प्रधान के पति को पुलिस ने आठ घंटे के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया । इस दौरान पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान के पति की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव में 29 नवंबर को पूर्व ग्राम प्रधान के पति रामबीर के घर में गांव के ही दादू पुत्र महीपाल पक्ष के लोगों ने दोनों तरफ से फायरिंग की। इसमें रामबीर घायल हुआ था। जबकि अमित पुत्र बीर सैन की मौत हो गई । दूसरे पक्ष का दादू पुत्र महीपाल भी गोली लगने से घायल हुआ था। पूर्व प्रधान रामबीर जेल में बंद है। पुलिस ने उसका आठ घंटे का पुलिस कस्टेडी रिमांड लेकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। इस मामले में पांच लोग जेल जा चुके है। अभी पांच लोग फरार हैं। जिन्हें पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें