फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग से दहला गाधी गांव बाल बाल बचे पिता-पुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गाधी गांव में प्लाट के विवाद में पिता-पुत्र पर फायरिंग कर दी। उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस वारदात के कारण गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर गोली के कई खोखे बरामद कर लिए। जबकि हमलावर मौका पाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

गाधी निवासी जगबीर सिंह गांव में परचून की दुकान करता है उसका बेटा सुनील शर्मा एक ट्रेवल एजेंसी में काम करता है। सोमवार को रात करीब साढ़े सात बजे जगदीश अपनी दुकान पर बैठा था इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां पर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जगदीश ने किसी तरह भागकर जान बचाई। पिता को देखने आए सुनील शर्मा पर भी आरोपियों ने फायर झोंका उसने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फायरिंग कर भाग गए। इससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। काफी देर बात लोग अपने मकानों से निकले। घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया और घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए। सुनील ने बताया तीन माह पूर्व उन्होंने दो सौ गज का प्लाट खरीदा था। जिसको लेकर कुछ लोग प्लाट पर कब्जा करना चाहते थे। उनके विरोध करने पर आरोपियों ने हमला किया है। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की शिकायत की है। उधर, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें