फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में खेत से ट्रांसफार्मर चोरी, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव के जंगल से चोरों ने शनिवार की रात में ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। बिजली न आने से दर्जनों किसानों के ट्यूबवेल ठप हो गए हैं। इस कारण किसानों के सामने फसल की बुवाई पर संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

रटौल क्षेत्र में ट्रांसफार्मर और तार की चोरी की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार की रात में चोरों ने गांव के किसान कासिम की ट्यूबवेल के पास रखा ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। रविवार सुबह किसान जब खेत में पहुंचे तो उनको ट्रांसफर गायब मिला। जिसकी जानकारी विद्युत निगम के अफसरों को दी। मौके पर पहुंची टीम ने जांच की। बाद में पुलिस से शिकायत की। ट्रांसफार्मर चोरी होने से किसानों की रबी की फसल की बुवाई प्रभावित हो गई है। इससे किसान परेशान है। इससे पहले मुबारिकपुर, रटौल और मंसूरपुर के जंगलों से विद्युत लाइन और ट्रांसफार्मर का सामान चोरी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें