फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में मनचलों को सबक सिखाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आए दिन युवतियों से हो रही छेड़छाड़ की घटना को लेकर रविवार को गुराना गांव में पंचायत हुई। इसमें घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मंथन किया। इसमें मनचलों को सबक सिखाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रणधीर सिंह ने की। संचालन संजीव ने किया। इसमें ग्राम प्रधान रणधीर सिंह ने कहा क्षेत्र में युवतियों से छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। यह बहुत चिंता का विषय है। उन्होंने कहा यदि पुलिस चाहे तो इन घटनाओं पर अंकुश लगा सकती है, लेकिन पुलिस आ रही शिकायतों से भी पल्ला झाड़ रही है। इससे मनचलों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही यदि कोई मनचला युवती से छेड़छाड़ करते पकड़ा गया तो उसे पुलिस को नहीं सौंपा जाएगा, बल्कि गांव में पंचायत कर उसके परिजनों को बुलाया जाएगा और पंचायत जो फैसला देगी, उसको मानना होगा। इसमें धर्मवीर, प्रताप, हरेंद्र, सुबोध, अनिल, धर्मवीर, सोहनवीर, रुकम पाल, जयपाल, नीरज, चरण सिंह, देवेंद्र, भगत सिंह, हरपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें