दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में प्लाट को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। शांति भंग की धारा में न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
कस्बे में सुभाष और सोहनवीर के बीच प्लाट को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों में गाली गलौच हुई और फिर देखते-देखते मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने एक पक्ष के सुभाष, अनिल और सतीश, दूसरे पक्ष के सोहनवीर, मलूक और अमित के खिलाफ शांति भंग की धारा में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।