फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-हरियाणा सीमा पर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हरियाणा और दिल्ली प्रदेश में हुए मतदान को लेकर जिले में पुलिस अलर्ट पर रही। दिल्ली और हरियाणा की सीमा पर पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई। साथ ही यूपी-हरियाणा सीमा पर वाहनों की चेकिंग हुई। पुलिस ने सुरक्षा के खासे इंतजाम किए।
विज्ञापन

रविवार को हरियाणा और दिल्ली प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान हुआ। हरियाणा के सोनीपत लोकसभा से जिला सटा होने के कारण पुलिस चौकस रही। हरियाणा की तरफ से आने और जाने वाले वाहनों की निवाड़ा पुलिस चौकी पर चेकिंग की गई। इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर डूंडाहेड़ा चैक पोस्ट भी पुलिस तैनात रही। मतदान खत्म होने तक सीमाओं पर पुलिस तैनात रही। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि हरियाणा जाने वाले हर रास्ते पर सुरक्षा के इंतजाम किए । पुलिस ने वाहनों की तलाशी ली। कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं पकड़ी गई। डूंडाहेड़ा पुलिस चौकी पर भी पुलिस बल तैनात रहा। उधर जनपद से सैकड़ों की संख्या में लोग हरियाणा के सोनीपत में नौकरी करने जाते है। चुनाव के कारण हरियाणा में बाहरी लोगों जाने पर प्रतिबंध रहा। लोगों को काफी परेशानी हुई। उन्हें वापस लौटना पड़ा। वाहनों की संख्या भी कम रही।
खेकड़ा (बागपत)। हरियाणा एवं दिल्ली में लोकसभा चुनाव के चलते खेकड़ा शहर कोतवाली पुलिस ने अलर्ट रहकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे व दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित डूंडाहेड़ा, पाठशाला पुलिस चौकी पर वाहनों की सघन चेकिंग की। रविवार को बागपत जनपद की सीमा से सटे हरियाणा एवं दिल्ली में लोकसभा चुनाव के चलते चुनाव मतदान हुआ। इसके चलते अधिकारियों के निर्देश पर खेकड़ा शहर कोतवाली पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे एवं दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित पाठशाला चौकी, डूंडाहेड़ा चेक पोस्ट पर वहां से गुजरने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की। पुलिसकर्मी दिन भर अलर्ट रहकर वाहनों की चेकिंग करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें