फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहड़ी में सिलिंडर से गैस रिसाव, मकान में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। जौहड़ी गांव में घरेलू गैस सिलिंडर में गैस रिसाव होने से एक मकान में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में पति-पत्नी झुलस गए, जबकि हजारों का सामान भी जल गया।
विज्ञापन

जौहड़ी गांव निवासी ओमवीर पुत्र रामकिशन ने बुधवार को दोपहर के समय मकान की रसोई में गैस भरा लगाया था। सिलिंडर लीक होने से रसोई में गैस रिसाव होने से अचानक आग भड़क गई। ओमवीर की पत्नी बबीता आग की चपेट में आकर झुलस गई। पत्नी को बचाने के प्रयास में ओमवीर भी झुलस गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घर में रखे फ्रिज, वाशिंग मशीन, दरवाजा, चारपाई, कपड़े आदि सहित हजारों का सामान जल गया। इस दौरान झुलसी महिला को इलाज के लिए बड़ौत के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें