फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इदरीशपुर के लोगों का सीओ कार्यालय में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। इदरीशपुर गांव मेें तीन दिन पूर्व रास्ते को लेकर हुए पथराव के मामले में दो मुख्य आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार न करने के विरोध मेें ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि तीन दिन पूर्व रास्ते को लेकर जमकर पथराव हुआ था, इस मामले में बिलाल व जावेद जो मुख्य आरोपी है गांव में खुलेआम घूम रहे हैं और विरोधियों को धमकी दे रहे हैं, पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने सीओ रामानंद से शिकायत की तो आश्वासन दिया कि उनकी गिरफ्तारी कराई जाएगी और किसी हाल मेें नहीं बच पाएंगे। इस अवसर पर नौशाद, यूसुफ, जावेद, राहील, अय्यूब, शाजिद, अनस आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


जेल भेजे
बड़ौत। तीन दिन पूर्व इदरीशपुर गांव मेें रास्ते को लेकर हुए विवाद में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, इसमें अनस, सोएब, अवैश, मोईन, साइन, कुर्बान आदि निवासी इदरीशपुर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें