फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से पीड़ित परिवार को मिल मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लूंब गांव के किसान सुधीर हत्याकांड के आरोपी द्वारा जिला जेल से फोन पर पीड़ित परिवार को फैसला न करने पर गोली से उड़ाने की धमकी दी । इसके बाद परिवार भयभीत है। पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

छपरौली थाना क्षेत्र के लूंब गांव निवासी किसान सुधीर की भाई ने ही अपने परिजनों और साथियों के साथ मिलकर 30 मई को हत्या की। शव को कार में डालकर ले गए थे और मेरठ के नानू गांव के पास गंगनहर में शव फेंका। पुलिस आज तक शव बरामद नहीं कर पाई। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अब आरोपी जिला जेल में बंद है। इस मामले की पैरवी मृतक का छोटा भाई संजीव चौधरी कर रहा है। संजीव ने बताया कि वह आर्मी का जवान है और मेरठ में तैनात है। उसकी पत्नी मनु देवी के मोबाइल पर सोमवार की शाम को कॉल आई जो बागपत जेल से बोल रहा था। उसने भाई सुधीर की हत्या के केस में समझौता करने का दबाव बनाया और फैसला न करने पर जेल में बैठे हुए ही हत्या कराने की धमकी दी। इसके बाद ही बासौली गांव निवासी उनके रिश्तेदार के पास भी इसी नंबर से धमकी भरी कॉल आई। इससे उनका पूरा परिवार दहशत में है। उसने छपरौली पुलिस घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने कहा संजीव ने धमकी की बात बताई है। उससे संबंधित थाने में शिकायत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें