बड़ौत (बागपत)।
गुराना गांव में सोमवार की रात्रि में कहासुनी के एक युवक ने गांव के ही एक ग्रामीण पर फायर झोंक दिया। गोली ग्रामीण के पैर पर लगी, गोली की आवाज सुनकर लोग उधर दौडे़ तो आरोपी भाग गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दबिश देकर युवक को पकड़ लिया। मंगलवार को पकड़े गए युवक को न्यायालय मेें पेश कर जेल भेजा।
घायल देवेंद्र पुत्र ब्रहम सिंह गुराना गांव का रहने वाला है। कुछ दिन पहले उसकी गांव के एक युवक से कहासुनी हो गई थी। सोमवार की रात्रि में युवक उसके घर पर पहुंचा और आवाज देकर उसे बाहर बुलाया। जैसे ही देवेंद्र घर के बाहर आया आरोपी युवक ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली देवेंद्र के पैर पर लगी और वह जमीन पर जा गिरा। गोली की आवाज सुनकर लोग उधर दौडे़ तो आरोपी भाग गया। घायल को सीएचसी सेे मेरठ रेफर किया। इस मामले मेें घायल के पिता ब्रहम सिंह ने कोतवाली में गांव के एक युवक संजीव पुत्र छोटे राम को नामजद कर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी युवक संजीव को धर दबोचा। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। इस संबंध मेें कोतवाल संजीव कुमार का कहना था कि पकड़े गए युवक को जेल भेजा।