फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन हड़पने के उद्देश्य से जान से मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शबगा गांव में एक अविवाहित युवक को उनके ही परिजनों ने जमीन हड़पने के उद्देश्य से जान से मारने की कोशिश की। वह मौका पाकर भाग गया। उसने मंगलवार को एसपी को तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बबलू पुत्र ज्ञान शबगा गांव का रहने वाला है, वह अविवाहित है, उसके परिवार के लोग उसकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सोमवार की रात्रि में करीब दस बजे उन लोगों ने तमंचों व गंड़ासे से उस पर जान से मारने की नियत से उस पर हमला बोल दिया और कहा कि छह बीघा जमीन हमारे नाम कर दो, नहीं तो जान से मार देेंगेे तो उनके मना करने पर गला दबाकर फिर मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह वहां से जान बचाकर भाग निकला और गांव में अज्ञात स्थान पर छिप गया। मंगलवार को वह बड़ौत तहसील मेें पहुंचा और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामला दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की, साथ ही जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी ने छपरौली पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें