फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण हत्याकांड का नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
किरण हत्याकांड का नहीं हुआ खुलासा
विज्ञापन

छपरौली। लूंब गांव में छात्र किरण (14) की हत्या के मामले में पुलिस को कई सुराग हाथ नहीं लगे है। पुलिस परिवार के कई लोगों से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या में अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।
विज्ञापन

लूंब गांव में नाना महिपाल के पास रहकर पढ़ाई कर रही कक्षा नौ की छात्रा किरण (14) निवासी करीमनगर जनपद मुजफ्फरनगर की गत रविवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसे चेहरे पर दाई तरफ आंख के नीचे गोली लगी हुई थी। परिजनों ने पुलिस को 10 घंटे बाद घटना की जानकारी दी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की देर शाम लूंब गांव में ही छात्रा के शव का अंतिम संस्कार किया गया। छात्रा की हत्या में सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस परिवार के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लेकिन कोई सुराग अभी तक नहीं मिला। सीओ रमाला आरपी सिंह व छपरौली थानाध्यक्ष वीके सिंह ने परिजनों के अलग-अलग बयान दर्ज किए। पुलिस ऑनर किलिंग, प्रेम प्रसंग या फिर रेप की कोशिश के विरोध में हत्या के बिंदुओं पर जांच कर रही है। ग्रामीणों की निगाहें हत्या के खुलासे पर लगी हैं। सीओ आरपी सिंह ने बताया कि मामले में अभी पूछताछ की जा रही है । हत्या की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगा हुई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें