फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में विवाहिता पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

मिलाना गांव में मायके में रह रही महिला को पति सहित चार-पांच लोगों ने मारपीट कर घायल किया। वह पति की दूसरी शादी का विरोध कर रही है। घायल महिला ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

दोघट थाना क्षेत्र के मिलाना गांव निवासी साजिदा का निकाह मुजफ्फरनगर के निरमानी गांव निवासी इस्लाम के साथ छह साल पहले हुआ । शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे । दो साल पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया । तब से वह अपने मां जाहिदा के पास रह रही है। शुक्रवार की रात नौ बजे वह घर पर अकेली थी। उसकी मां और भाई बाहर गए हुए थे। इसी समय पति समेत चार-पांच लोग घर पर पहुंचे और साजिदा पर हमला बोल दिया। शोर शराब होने पर आसपास के लोगों को अपनी तरफ आता देखकर आरोपी भाग निकले। उसने बताया कि उसके पति ने दूसरी महिला से निकाह कर लिया है। इसका वह विरोध कर रही है। इसी को लेकर उसने मारपीट की है। उसने थाने में तहरीर दी, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी जयप्रकाश ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें