युवक को दिल्ली-बस स्टैंड पर दौड़ाकर पीटा
बड़ौत। दिल्ली बस स्टैंड पर दो युवकों ने एक युवक को सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पंद्रह मिनट तक युवक की पिटाई की गई। लेकिन लोग मूकदर्शक बने देखते रहे। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू की। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
बस स्टैंड चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर शुक्रवार दो युवकों ने एक युवक पर मामूली विवाद के चलते लाठी डंडों और लात-घूसों से हमला कर दिया। इसके बाद उसे दौड़ाकर पीटा गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों युवक को अधमरा छोड़कर फरार हो गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज जाहिद खान ने बताया कि घायल को एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और हमलावर युवकों का पता लगाया जा रहा है।