पुलिस ने बाइक चोर दबोचा
नूरपुर। नगर में एक सप्ताह पूर्व शिफा अल्ट्रासाउंड सेंटर से चोर एक बाइक चोरी कर ले गया था। बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पूरनपुर स्याना निवासी अंकित ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, मुरादाबाद रोड स्थित एडवोकेट रितेश चौहान के घर से भाजपा के जिला मंत्री नरेश भाटी की बाइक भी चोरी हो गई थी। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान ताजपुर में बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से अल्ट्रासाउंड सेंटर से चोरी की गई बाइक बरामद की है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहसिन पुत्र मुन्ने निवासी ठाठ जट थाना स्योहारा बताया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।