फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलवाड़ी का सचिन था हादसे में मरा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुर ट्रैक पर स्थिति बड़का रेलवे हाल्ट पर दो दिन पहले ट्रेन से गिरकर मरे युवक की शिनाख्त हिलवाड़ी गांव निवासी सचिन के रूप में हुई है। परिजनों ने मोर्चरी पर पहुंचकर शव की पहचान की। युवक दो दिन पूर्व बिना बताए घर से कहीं चला गया था।
विज्ञापन

बड़का रेलवे हाल्ट पर दो दिन पहले ट्रेन से गिरकर युवक घायल हो गया था। सूचना जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी पर लेकर गई, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया था। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भेजा। बुधवार को मृतक युवक की शिनाख्त हिलवाड़ी निवासी सचिन (30) पुत्र कृष्णपाल के रूप में हुई। उसके भाई कपिल ने मोर्चरी पर पहुंच कर शव की पहचान की। भाई ने बताया कि दो दिन पहले सचिन बिना बताए ही घर से कहीं चला गया । वह खेती बाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करता था। पांच माह पहले ही उसकी शादी हुई । उसकी मौत की सूचना पर परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी संगीता, मां ब्रजेश का रोते बुरा हाल है। मृतक तीन भाई हैं। सबसे बड़ा अमित, उससे छोटा सचिन और सबसे छोटा कपिल। उसकी मौके से गांव में शोक छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें