बड़ौत (बागपत)।
लोगों ने पट्टी मेहर कोताना रोड पर बंद पड़ी आईस फैक्ट्री से सामान चुराते दो किशोरों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। फैक्ट्री मालिक ने आरोपी किशोरों के खिलाफ तहरीर दी।
पट्टी मेहर कोताना रोड बड़ौत निवासी संजय पुत्र शीशपाल की जयंत बिहार में आईसी फैक्ट्री है। उनकी फैक्ट्री काफी दिनों से बंद पड़ी है। मंगलवार की रात में दो किशोर ताले तोड़कर कर फैक्ट्री परिसर में घुसे और मोटर सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। इस दौरान मोहल्ले के लोगों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने घेरकर दो किशोर को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें सौंप दिया। पकड़ गए किशोरों की उम्र 12 और 13 वर्ष की बताई जा रही है, इस संबंध मेें संजय ने दोनों किशोरों के खिलाफ तहरीर दी।