फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद नेता ने मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पेट्रोल पंप मालिक एवं रालोद नेता धीरज उज्जवल ने एसपी जयप्रकाश से मुलाकात कर आरोप लगाया कि कुख्यात अजित उर्फ हप्पू के नाम पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे उनका परिवार भयभीत है। बदमाश उनकी कभी भी हत्या कर सकते हैं। उन्होंने एसपी से सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार
बागपत। पुलिस ने मीतली के पास कार में टक्कर मारने के मामले में आरोपी ट्रक चालक रामशरण पुत्र जिलेदार निवासी मैनपुरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुजारी को पीटा
चांदीनगर। पूरनपुर नवादा गांव के मंदिर में तीन-चार लोगों ने पुजारी मदन लाला को मारपीट कर घायल कर दिया। पुजारी ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल पुजारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वांछित को पकड़ा
दोघट। पुलिस ने एक मामले में वांछित चल रहे शमशाद पुत्र मीदा निवासी भगवानपुर नांगल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें