छपरौली (बागपत)। घर से बाहर खेल रहे सात साल के मासूम बच्चे के साथ बुजुर्ग नेे कुकर्म किया। मासूम ने परिजनों को जानकारी दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और बच्चे का मेडिकल कराया।
क्षेत्र के गांव में घर के बाहर खेल रहे मासूम को 65 वर्षीय बुजुर्ग बहलाकर अपने साथ बाग में ले गया। आरोप है कि यहां पर उसने सात साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। बच्चा किसी तरह छूटकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को प्रकरण की जानकारी दी। पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि वह परिवार के साथ थाने पहुंचे ओर तहरीर दी। पुलिस ने मासूम का मेडिकल कराया है, जबकि आरोपी को उसके घर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों के लोग दिनभर थाने में जमा रहे। आरोपी पक्ष का कहना है कि आरोप गलत है। एक दिन पहले ही बागपत कोतवाली क्षेत्र के गांव में किशोरी के साथ रिश्ते के चाचा ने ही दुष्कर्म किया था।