फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर महनवा के प्रधान पर हमला, धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सूरजपुर महनवा गांव के प्रधान पर घर में घुसकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। जबकि उससे पहले ही अन्य आरोपी धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

सूरजपुर महनवा निवासी राजीव शर्मा ग्राम प्रधान है। उनके मुताबिक गांव का एक परिवार उनसे रंजिश रखता है। आए दिन विवाद करता रहता है। वे सोमवार दोपहर अपने घर पर बैठे थे, तभी आरोपी व्यक्ति अपने बेटे और दो रिश्तेदारों के साथ घर में घुस आया। आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। शोर शराबा होने पर क्षेत्र में हंगामा हो गया। इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य आरोपी मौका पाकर धमकी देकर भाग गए। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पुराने कस्बे में युवक से मारपीट, हंगामा
बागपत। पुराना कस्बा निवासी युवक फिरोज के साथ पड़ोस के ही युवक ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। इससे क्षेत्र में हंगामा हो गया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें