बागपत। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत नारी सशक्तिकरण दिवस मनाया गया। एसपी जय प्रकाश ने छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा यदि कोई क़लेज आते-जाते समय परेशान करे तो उसकी 1090 पर कॉल कर शिकायत करें।
पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में छात्राओं को 1090 और पावर परी की जानकारी दी। डीजीपी के संदेश को प्रोजेक्टर की मद्द से छात्राओं को सुनाया गया। उन्होंने कहा 1090 पर शिकायत करने वाली छात्रा/महिला की पहचान गोपनीय रखी जाती है। उसको थाने या कचहरी में नहीं जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि छात्राएं पावर परी बनकर समाज में मौजूद अपराधियों को समाप्त करने में मद्द कर सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. अनिल चौहान ने की। संचालन डॉ. विद्योत्तमा ने किया। सीओ दिलीप सिंह, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार, डॉ. राजबाला, डॉ. गीता, तरूण कुमार, बीएड के प्रवक्ता सुशील कुमार मौजूद रहे। दूसरी तरफ यमुना इंटर कॉलेज में एएसपी अजय कुमार सिंह और सीओ वंदना शर्मा ने छात्राओं को जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, शिक्षक अशोक बंधु, राज कुमार मौजूद रहे।