फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 संदिग्ध लोगों से पूछताछ, नतीजा शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन में इमाम समेत चार लोगों से मारपीट करने के मामले में पुलिस 500 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चुकी है। उसके बावजूद पुलिस अभी तक खाली हाथ है। पुलिस इमाम से भी संदिग्धों की फोटो से पहचान करा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली से 22 नवंबर की रात में ट्रेन में लौटते समय चौहल्दा गांव की मस्जिद के इमाम गुलजार अहमद समेत चार लोगों के साथ अहैड़ा हाल्ट के पास मारपीट की। इस मामले में कोतवाली में छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। हमलावरों को पकड़ने के लिए बागपत पुलिस और जीआरपी लगी है। इसके लिए ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी घूम रहे हैं। रेलवे लाइन से सटे गांवों में पुलिस वाले भ्रमण कर रहे हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। बड़ौत जीआरपी थाने के इंचार्ज सुखपाल सिंह ने कहा अभी तक ट्रेन, स्टेशन व अन्य स्थानों पर करीब 500 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। हमलावरों का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें