फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर में कंटीले तारों की चपेट में आने से सात गोवंश घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ग्राम नूरपुर के जंगल में ब्लेड वाले कंटीले तारों की चपेट में आने से सात गोवंश पशु घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे जाम कर कंटीले तार लगाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मशक्कत कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया। दो घंटे बाद हाईवे पर वाहनों पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

क्षेत्र के जंगल में किसानों ने बेसहारा गोवंशीय पशुओं से फसलों को बचाने के लिए खेतों के चारों तरफ ब्लेड वाले कंटीले तार लगा रखे हैं। इन कंटीले तारों में उलझकर आए दिन गोवंश घायल होते रहते हैं। बृहस्पतिवार को कंटीले तारों में उलझकर सात गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रहा। इसके चलते वाहनों की हाईवे के दोनों तरफ लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलते ही डूंडाहेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी सेंसर पाल सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
ग्रामीणों ने कहा सरकार बेसहारा पशुओं के लिए प्रदेश भर में गोशाला का निर्माण करा रही है, लेकिन उनके गांव में कोई गोशाला नहीं बनवाई गई। इससे बेसहारा पशु किसानों के खेतों में लगे कंटीले तारों में उलझकर आए दिन घायल हो रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह भी कंटीले तारो में उलझकर सात गोवंश बेसहारा पशु गंभीर घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस से खेतों में कंटीले तार लगाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहसीलदार यदुवंश कुमार एवं पुलिस के कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। इसके बाद तहसीलदार ने अपनी देखरेख में घायल गोवंशों को खेकड़ा शहर स्थित पशु चिकित्सालय में भेजकर इलाज कराया। सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक दो घंटे बाद हाईवे से जाम खुलने के चलते हाईवे पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान उमेश, संदीप, राजू, कमल, मोहित, विनोद, राज कुमार, महेंद्र, प्रदीप, आशू, सुनील, मिंटू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें