बागपत। चमरावल रोड पर पाबला गांव के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार सड़क किनारे खेत में लगे ब्लेड के तारों में उलझ कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से घायल को जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर किया।
पाबला गांव निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र जोगराज मंगलवार की रात में बाइक पर बागपत से गांव लौट रहा था। चमरावल मार्ग पर पाबला गांव के पास पहुंचा तो अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार युवक नियंत्रित खो बैठा और सड़क किनारे खेत में लगे ब्लेड के तारों में उलझ गया। ब्लेड के तारों ने जगह-जगह से उसे जख्मी कर दिया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे जीटीबी अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर किया। परिजनों ने उसे दिल्ली भर्ती कराया।