बड़ौत (बागपत)। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर द्वारा शामली रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद जनपद में अलर्ट घोषित किया। दूसरे दिन भी जीआरपी ने बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर जाने वाली दर्जनों ट्रेनों मेें सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आधा दर्जन संदिग्ध दिखने वाले युवकों से पूछताछ की गई, हालांकि बाद में उन्हेें छोड़ दिया।
जीआरपी इंस्पेक्टर राजीव रंजन श्रीवास्तव, एसआई सत्यवीर सिंह के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को जीआरपी व रेलवे पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेन नंबर 51910, 51911, 74026, 74024, 51909 सहित दर्जनों ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इससे बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान संदिग्ध दिखने वाले छह-साल युवकों को जीआरपी थाने ले जाया गया और उनसे सघन पूछताछ की गई। घंटों की पूछताछ के बाद पकड़े गए युवकों को छोड़ दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर राजीव रंजन श्रीवास्तव से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के कमांडर के शामली रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना के बाद बड़ौत में अभियान चला।