फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी के नेता पर गोली चलाने का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने भीम आर्मी के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार को गोली मारने के मामले में नामजद पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा। हमले के दो आरोपी अभी फरार बताए गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी में सोलह अप्रैल को मकान के बाहर बैठे भीम आर्मी के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पर गांव के ही कुछ लोगों ने तमंचे से गोली मारकर घायल किया। घायल के पुत्र संजय ने पुलिस को फोन कर घना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। उक्त घटनाक्रम सीसीटी कैमरे में कैद हो गया। घायल के परिजनों ने घटना के बाद खेकड़ा कोतवाली में गांव के ही सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हमले के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जबकि तीन आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं। पुलिस ने मंगलवार की सुबह गोली कांड के पांचवें आरोपी क्षेत्र के ग्राम नूरपुर निवासी रोहित को दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित एनबीसीसी फ्लैट के समीप से दबोचा। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि भीम आर्मी के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र को गोली मारने वाले पांचवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को उसका चालान किया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने युवक को जेल भेजा। पुलिस फरार चल रहे दो आरोपियों की भी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें