बड़ौत (बागपत)। दो युवकों ने घर में अकेली महिला के साथ गैंगरेप किया किया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। महिला ने दो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला घर पर अकेली थी। बृहस्पतिवार सुबह दो युवकों ने घर मेें घुसकर उसके साथ गैंगरेप किया। जब उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि यदि किसी को बताया या रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर सूरज नामक युवक को हिरासत में लिया। इस संबंध में कोतवाल बीएस सिरोही का कहना है कि इस मामले मेें तहरीर ले ली गई है, महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और एक युवक को हिरासत में लिया है।