फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के देवर सहित दो पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी-महनवा रोड स्थित मत्स्य पालन तालाब पर हरचंदपुर गांव की प्रधान के देवर सहित दो लोगों पर जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने दोनों को तमंचों के बटों से हमलाकर घायल कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस संबंध में दो लोगों को नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

हरचंदपुर की ग्राम प्रधान सितारा बेगम के पति अयूब ने मत्स्य पालन के लिए ठेके पर कई तालाब ले रखे हैं। अग्रवाल मंडी टटीरी में महनवा रोड पर भी उनका मत्स्य पालन का तालाब है। इस पर उसका छोटा भाई ताज मोहम्मद और चौकीदार प्रमोद रहते हैं। सोमवार की रात में तालाब पर चौकीदार और ताज मोहम्मद का छोटा भाई सद्दाम बैठे थे। इसी दौरान चार-पांच नकाबपोश लोग हाथों में तमंचे लेकर आए। उन्होंने ताल मोहम्मद के बारे में पूछा तो कहा वह यहां नहीं है। उन्होंने दोनों पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने तमंचों की बटों से हमलाकर दोनों को घायल कर दिया। बाद में दोनों को मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में प्रधान के देवर ताज मोहम्मद ने अमजद पुत्र सलीमू और शाहबाज पुत्र इकबाल निवासी हरचंदपुर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें