फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को गैंगरेप केस में चौकाने वाले तथ्य मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हाइवे किनारे स्थित मकान में महिला से गैंगरेप के मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है। मेडिकल स्टोर संचालक से लाखों रुपये हड़पने के लिए गैंगरेप की झूठी कहानी रची थी। गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला को रुपयों का लालच देकर हायर किया था। इस षड्यंत्र में शामिल सभी लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
26 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर स्थित मकान में मेडिकल स्टोर संचालक सहित तीन लोगों पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से गैंगरेप करने का आरोप लगाया । मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में पुलिस को महिला बेसुध हालत में पड़ी मिली थी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया । इस मामले में महिला की बहन ने मेडिकल स्टोर संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच की तो झूठ की परतें खुलती चली गई। महिला और गवाहों द्वारा पुलिस को दिए बयानों में भिन्नता मिलने पर पुलिस का शक गहराता गया। आखिर पुलिस इस मामले की तह तक पहुंच गई। पुलिस को गैंगरेप में चौंकाने वाले तथ्य मिले। मेडिकल स्टोर संचालक से 45 लाख रुपये हड़पने के लिए एक व्यक्ति ने गैंगरेप की झूठी कहानी रची थी। इसके लिए उसने एक महिला को रुपयों का लालच देकर हायर किया । गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला नशे की गोली खाकर खुद ही मेडिकल स्टोर संचालक के मकान में पहुंच गई, इसके बाद षड्यंत्र में शामिल अन्य लोगों ने वहां पहुंचकर गैंगरेप का शोर मचा दिया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार षड्यंत्र में 8-9 लोग शामिल हैं। पुलिस ने सभी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को पुलिस गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला को कोर्ट में बयान दर्ज कराने ले गई, लेकिन न्यायिक अधिकारी के नहीं मिलने पर बयान दर्ज नहीं हो सके। अब बृहस्पतिवार को महिला के बयान दर्ज कराए जाएंगे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया स्टोर मालिक से लाखों रुपये ऐंठने के लिए बड़ा षड्यंत्र रचा गया है। पुलिस शीघ्र ही गैंगरेप का चौंकाने वाला खुलासा करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें